फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रखा बालिका इंटर कालेज में चल रहे समर कैम्प में बढ़-चढक़र छात्राओं ने भाग लिया। 21 मई से शुरु हुए समर कैम्प जो 10 जून तक चलेगा। प्रथम दिन छात्राओं ने रस्साकसी, म्युजिकल चेयर आदि खेल में प्रतिभाग किया। द्वितीय दिवस पर खो-खो एवं लूडो खेल छात्राओं को खिलाया गया। तृतीय दिवस शनिवार को रंगोली एवं पोस्टर बनाये गये। जिसको छात्राओं ने बारीकी से सीखा। प्रधानाचार्या डा0 नीतू मसीह ने छात्राओं को टिप्स दिये। साथ ही आशा बदन, सुनीता व वीना एडवर्ड ने सीपीआर एवं बेसिक चिकित्सा और दवाईयों की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। रुचि के अनुसार छात्राओं ने नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्रायें व शिक्षिकायें मौजूद रही।
रखा बालिका इंटर कालेज में छात्राओं ने समर कैंप में बनायी रंगोली
