रिपोर्ट के नाम पर थानाध्यक्ष मांग रहे है पांच हजार, ऑडियो वायरल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कमालगंज थानाध्यक्ष राजेश राय की रिश्वतखोरी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे पुलिस की किरकिरी हो रही है। वहीं पुलिस के आलाधिकारियों ने ऐसी घटना की जानकारी न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। सूत्रों के अनुसार कमालगंज थानाध्यक्ष राजेश राय से एक पीडि़त दिये गये प्रार्थना की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहा है। ऑडियो में जो बातचीत है उसमें यह साफ है कि मुकदमा दर्ज करने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग की है। पीडि़त ने तीन हजार रुपये देने का ऑडियो में जिक्र है।

पीडि़त की माने तो एफआईआर की कापी लेने के नाम पर भी पैसा लिया जाता है। वहीं एक फोटो भी थानाध्यक्ष का वायरल हो रहा है, जिसमें दिखायी दे रहा है कि वर्दी पहने बैठे है और उनके पास एक केन रखी है। सोशल मीडिया पर जो ऑडियो वायरल हो रहा है उसमें थानाध्यक्ष की आवाज है या नहीं यह जांच का विषय है। इस संदर्भ में जानकारी की तो अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसकी उन्हे कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कोई ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मेरे पास आने पर जांच कर कार्यवाही की जायेगी। अगर ऑडियो सही है तो पुलिस की छवि धूमिल करने वाले थानाध्यक्ष पर गाज गिरना तय है। फिलहाल हम ऐसे ऑडियो की पुष्टि नहीं करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *