अगले पांच दिन ठंड का तांडव, कोहरा और गलन बढ़ा देगी मुश्किलें, जानें अपने शहर का हाल

अगले पांच दिन ठंड का तांडव, कोहरा और गलन बढ़ा देगी मुश्किलें, जानें अपने शहर का हाल

कानपुर और सोनभद्र सबसे ठंडे
मौसम विभाग ने बताया कि पूरे यूपी में कानपुर व सोनभद्र सबसे ठंडे रहे है. पूरे प्रदेश शीतलहर के चलते प्रदेश में कानपुर और सोनभद्र में राज्य का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, अमेठी, अयोध्या, मैनपुरी, कासगंज, बागपत, बाराबंकी, रायबरेली और सुल्तानपुर में घना कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है. शीत लहर ने हालात किए खराब
शुक्रवार को लखनऊ में अपेक्षित अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 डिग्री सेल्सियस और 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. विभाग के अनुसार आगरा, अमेठी, अयोध्या, औरैया, बहराइच, गोंडा, बाराबंकी, कानपुर और सुल्तानपुर में गंभीर शीत लहर की स्थिति का अनुभव होने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *