फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
समीक्षा में वाणिज्य कर विभाग की वसूली बहुत कम पाई गई। डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कोई भी जी0एस0टी0 का अधिकारी कार्य में रुचि नहीं ले रहा है। शासन को पत्र लिख मुख्यालय स्तर से जांच कराकर कार्यवाही की जाये। स्टाम्प एवं निबन्धन विभाग की राजस्व प्राप्ति लक्ष्य से कम पाई गई। परिवहन विभाग की राजस्व प्राप्ति लक्ष्य से कम पाई गई। ए0आर0टी0ओ0 को निर्देशित किया कि अपेक्षित सुधार करें व प्रवर्तन की कार्यवाही तेज करे। विभाग द्वारा डग्गामारी पर प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही है। विद्युत विभाग की राजस्व प्राप्ति कम पाई गई। डीएम ने निर्देशित किया कि विद्युत की आपूर्ति बार-बार बाधित न हो जितने भी ढीले तार है उन्हे टाइट किया जाये। क्षतिग्रस्त पोलों को तत्काल बदला जाये। डीएम द्वारा निर्देशित किया गया कि किसी भी विभाग में कोई भी प्राईवेट कर्मचारी न रखा जाये, प्राइवेट कर्मचारी पाये जाने पर संबंधित कार्यालयाध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। फर्रुखाबाद मंडी समिति की राजस्व प्राप्ति लक्ष्य से कम पाई गई। मंडी के सचिव को सभी व्यवस्थायों को दुरुस्त करने के निर्देश दिये गये। कायमगंज व कमालगंज मंडी के लक्ष्य को बढ़ाने के लिये निदेशक मंडी को पत्र लिखने के निर्देश दिये। नगर निकायों को गृहकर व जलकर का पुनर्निर्धारण करने के निर्देश दिये। खनन विभाग की राजस्व प्राप्ति कम पाई गई। खनन अधिकारी द्वारा प्रवर्तन का कार्य नहीं किया जा रहा है। डीएम ने खनन अधिकारी का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये। बैठक में डी0एफ0ओ0, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कर करेत्तर की बैठक में डीएम ने लक्ष्य प्राप्ती के दिये निर्देश
