उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में सवारियों से भरी जीप खाई में गिरी, 8 की मौत, सीएम ने जताया दुख

समृद्धि न्यूज। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मंगलवार शाम मुवानी कस्बे से बोकटा जा रही जीप सुनी पुल के पास नदी में गिर गई। हादसे में ८ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मुवानी से बकटा जा रही एक जीप अनियंत्रित होकर सोनी पुल के पास लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह टैक्सी में कुल 1४ लोग सवार थे, जिनमें से ८ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पिथौरागढ़ जिला पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया टैक्सी के अनियंत्रित होकर फिसलने की आशंका जताई जा रही है।

Horrible road accident in Pithoragarh | उत्तराखंड में भीषण हादसा, 8 की मौत:  पिथौरागढ़ में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, 13 लोग सवार थे, रेस्क्यू  जारी - Dehradun ...

सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख

हादसे पर सीएम धामी ने भी दुख जताया। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा जनपद पिथौरागढ़ के मुवानी क्षेत्र में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं, सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

पहले भी हुई हैं इस तरह की घटनाएं

इससे पहले अप्रैल 2024 में पिथौरागढ़ के ऐंचोली इलाके में एक बोलेरो के 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से दो भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार घायल हो गए थे। वहीं, जून 2023 में पिथौरागढ़ जिले के सामा होकरा इलाके में एक बोलेरो के गहरी खाई में गिरने से दस तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी।

मरने वालों में

  • सिमरन (8) पुत्री कुंदन सिंह
  • तनुजा (14) पुत्री चंद्र सिंह
  • विनीता (15) पुत्री चंद्र सिंह
  • नरेंद्र सिंह (40) पुत्र चंद्र सिंह (चालक)
  • राजन सिंह (60) पुत्र किशन सिंह
  • होशियार सिंह (65) पुत्र भीम सिंह
  • शान्ति देवी (50) पत्नी केशव राम
  • दीक्षा (26) पत्नी पंकज बोरा

घायलों में

  • विनीता पुत्री बहादुर सिंह निवासी- बोकटा गांव
  • योगेश कुमार पुत्र किशन राम छात्र
  • श्याम सिंह मुनौला पुत्र बहादुर सिंह
  • दीवान सिंह पुत्र भीम सिंह
  • सुमित सिंह पुत्र प्रवीण सिंह
  • पूजा मुनौला पत्नी कुंदन सिंह मुनौला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *