क्रिसमस पर्व के मद्देनजर एफ0एस0डी0ए0 द्वारा जांच हेतु 05 नमूने संग्रहित किए गए

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में आगामी क्रिसमस पर्व के दौरान विशेष रूप से विक्रय होने वाले खाद्य पदार्थ जैसे केक, पेस्ट्रीएॉ, विभिन्न फ्लेवर के स्पेशल क्रिसमस ड्राई केक्स सहित अन्य बेकरी उत्पाद व इनके निर्माण में प्रयुक्त होने वाले खाद्य पदार्थ मैदा, क्रीम, कोकआ पाउडर, चॉकलेट, सिरप, ऐसेन्स, फ्लेवरिंग ऐजेन्ट, क्रीम में प्रयुक्त होने वाले कलर तथा बाजार में बिकने वाले विभिन्न प्रकार के रेडी टू मेक केक मिक्स में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु अभियान में शनिवार को सहायक आयुक्त (खाद्य द्वितीय) सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेन्द्र कुमार, विमल कुमार एवं आशीष कुमार वर्मा द्वारा ’रेलवे रोड कायमगंज पर स्थित इरशाद मंसूरी पुत्र छग्गन मंसूरी के खाद्य प्रतिष्ठान मेसर्स खुशबू बेकरी से खाद्य पदार्थ खाद्य रंग केसर यलो व मैदा का एक-एक नमूना जाँच हेतु संग्रह किया गया। मतलूब मार्केट कायमगंज पर स्थित मोहम्मद महफूद पुत्र मोहम्मद जलालुद्दीन के खाद्य प्रतिष्ठान वेल टेस्ट जोन बेकर्स एण्ड कैफे से खाद्य पदार्थ प्रीमियम डार्क कम्पाउण्ड स्लैब (ब्राण्ड डेनाली) का 01 नमूना जाँच हेतु संग्रह किया गया।’रेलवे रोड कायमगंज पर स्थित पवन अरोरा पुत्र जगत राम अरोरा के खाद्य प्रतिष्ठान न्यू मार्डन बेकरी पिज्जा हाउस से खाद्य पदार्थ का 01 नमूना जाँच हेतु संग्रह किया गया। कमल मार्केटए ट्रांसपोर्ट चैराहा कायमगंज पर स्थित विपिन कुमार पुत्र दफेदार सिंह के खाद्य प्रतिष्ठान द केक फास्ट बेकर्स से खाद्य पदार्थ केक का 01 नमूना जाँच हेतु संग्रह किया गया। कुल 05 नमूने संग्रहीत किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *