लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डीएम ने ली बैठक, दिये निर्देश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में नियुक्त प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारी के संबंध में एक समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्टे्रट सभागार फतेहगढ़ में किया गया।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चुनाव की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर लें। चुनाव के किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बूथों पर मतदान केंद्रों का नाम और नंबर का अंकन करा दिया जाये। सभी बूथों पर बिजली के कनेक्शन करा लिए जायें। शौचालय की स्थिति सही हो, सभी कर्मियों की ड्यूटी उनके पद के अनुरूप लगाई जाये। सभी कर्मचारियों का डाटा वेरीफाई करा लिया जाए। सभी कार्यों को ससमय पूर्ण कर लें। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाअधिकारी व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *