
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शनिवार को मोहर्रम का जुलूस चौक पर निकल रहा था। उसी दौरान पांडेश्वरनाथ मंदिर से कांवरिये आ रहे थे। जिन्हें जुलूस की दृष्टि से लोहाई रोड की ओर डायवर्ट कर दिया गया। चौक पर तैनात पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से कोई व्यवधान न पड़े, इसलिए कांवरियों को डायवर्ट कर दिया। कांवरियां पंडाबाग चौक होते हुए लोहाई रोड नाला मछरट्टा होते हुए पांचाल घाट की ओर रवाना हुए। रवाना करने के दौरान कांवरिये चाहते थे कि वह चौक होकर निकलें, तभी घुमना की ओर से आ रहे मोहर्रम का जुलूस को देखते हुए कांवरियों का रास्ता बदला गया। मोहर्रम के जुलूस को देखते हुए भारी पुलिस तैनात रही।
