लोहिया वाहिनी की बैठक में निष्क्रिय पदाधिकारियों को किया गया पदमुक्त

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। साथ ही पार्टी की बैठक में भाग न लेने वाले पदाधिकारियों को पदमुक्त किया गया। बैठक में विशेष बिंदुओं पर चर्चा की गई। वोट बढ़ाना, पीडीए के लोगों को पार्टी से जोडऩा, 18 साल के युवाओं को पार्टी का सदस्य बनाना व अगस्त क्रांति दिवस के महीने में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग यादव द्वारा पार्टी के 700 नए सदस्य बनाने का भी काम किया गया था। इसके साथ ही जिले की चारों विधानसभाओं में छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान को लोहिया वाहिनी द्वारा चलाया गया। महाविद्यालयों में भी छात्रों को सदस्य बनाया गया। समाजवादी पार्टी द्वारा छात्रों के हित में लिए गए फैसलो के बारे में भी बताया। इसके साथ ही जो पदाधिकारी पार्टी कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले रहे थे, ऐसे निष्क्रिय सदस्यों को भी पदमुक्त किया गया।
भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष रामभान जोशी, संकिसा नगर अध्यक्ष रछपाल जाटव व जिला उपाध्यक्ष हेमंत यादव को पदमुक्त किया गया। वहीं अर्जुन सिंह कामों से प्रभावित होकर उनको जिला कार्यकारिणी सदस्य से प्रोन्नति कर जिला सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। सोनू दिवाकर भी जिला सचिव बनाए गए। रच्छपाल की जगह मोहित यादव को संकिसा का नगर अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर शिव शंकर शर्मा, शशांक सक्सेना, अमन चतुर्वेदी, रवि यादव, आलोक सिंह, मोहित यादव, गोपाल यादव, गौरव ठाकुर, घनश्याम सिंह, सोनू दिवाकर, योगेश यादव, ऋषिपाल, अजय यादव, सचिन सिंह, अनमोल यादव, विपिन सिंह, कल्याण सिंह, अनूप यादव, मोहम्मद शरीफ , पंकज कश्यप, अमन दिवाकर, नितिन राजपूत, अतुल सिंह, संदीप राजपूत, अमन वाल्मीकि, सचिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *