
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरदार बाग वैंक्वेट हाल में लायन्स क्लब फर्रुखाबाद सिटी का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। डिस्ट्रिक गवर्नर लायन सी0ए0 ज्ञान प्रकाश गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सपना अग्रवाल द्वारा ध्वज वन्दना की गई एवं लायन्स क्लब के नैतिक सिद्धान्तों को सोनल टण्डन ने बताया। कार्यक्रम के चेयरमैन एवं चार्टर अध्यक्ष राजन माहेश्वरी ने सभी का स्वागत किया। गत वर्ष के सचिव लायन सौरभ अग्रवाल ने आख्या प्रस्तुत की। गत वर्ष के अध्यक्ष डा0 विशाल अग्रवाल ने पिछले वर्ष के सफल कार्यक्रमों के लिये क्लब के सदस्यों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में देवी अहिल्याबाई नेत्रहीन विद्यालय के नेत्रहीन बालकों एवं बालिकाओं को आमंत्रित किया गया और उनके द्वारा मधुर भजन की प्रस्तुति की गई। जिस कारण से उपस्थित सभी जन अभिभूत हुए। अधिष्ठापन अधिकारी कानपुर से आयी पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर लायन चित्रा दयाल ने नव निर्वाचित अध्यक्ष लायन पंकज अग्रवाल, सचिव रचित टण्डन, कोषाध्यक्ष नीरज रस्तोगी, उपाध्यक्ष जितेन्द्र रस्तोगी, मुदित टण्डन, डा0 रविन्द्र प्रताप सिंह, डा0 रवि रस्तोगी एवं सह सचिव अभिषेक रस्तोगी इत्यादि सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई एवं नव निर्वाचित अध्यक्ष पंकज अग्रवाल को आसन ग्रहण कराया। नव नियुक्त अध्यक्ष लायन पंकज अग्रवाल ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया तथा आये हुये सभी डिस्ट्रिक के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुये यह विश्वास दिलाया कि वे अपने अथक प्रयासों से तथा सभी सदस्यों के सहयोग से लायन्स क्लब फर्रुखाबाद सिटी को और उच्च शिखर तक पहुंचायेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित वाइस डिस्ट्रिक गवर्नर ने तथा अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक गवर्नर लायन ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने फर्रुखाबाद सिटी द्वारा किये गये कार्यों एवं उनके सदस्यों की सराहना की। अध्यक्ष पंकज अग्रवाल के द्वारा नेत्रहीन विद्यालय के सभी छात्रों को ड्रेस देकर सम्मानित किया साथ ही गवर्नर के हाथ से व्हील चेयर दिव्यांगों को प्रदान की गई। सभी सदस्यों की राय से चार्टर अध्यक्ष राजन माहेश्वरी ने घोषणा की कि लायन्स क्लब द्वारा देवी अहिल्यावाई नेत्रहीन विद्यालय को एडाप्ट किया जा रहा है और उन्होंने नेत्रहीन विद्यालय को हर सम्भव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। सचिव रचित टण्डन ने डिस्ट्रिक कैबिनेट सेक्रेटरी लायन विवेक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दिनेश्वर दयाल तथा कायमगंज, कन्नौज एवं बाहर से पधारे हुये साथियों को विशेष धन्यवाद दिया। लायंस क्लब द्वारा सेनेटरी नैपकिन इन्सिनिरेटर मशीन (आटोमेटिक बिजली से चलने वाली) इसको कानोडिया बालिका विद्यालय की प्राचार्या सुमन त्रिपाठी एवं मैनेजर सुनील अग्रवाल को दी।
