कम्पोजिट विद्यालय में नये सत्र का शुभारम्भ, पुराने बच्चों को विदाई

*बच्चों ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम, बांटी गई नि:शुल्क पुस्तके
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
राजेपुर के कम्पोजिट विद्यालय गोपालपुर में नये सत्र का शुभारम्भ किया गया। वहीं पुराने बच्चों को विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक सुशील शाक्य ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किये। विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों को शिक्षा देनी जरुरी है। बिना शिक्षा के भविष्य सुरक्षित नहीं रहता है। उन्होंने शिक्षा के बढ़ावा हेतु अभिभावकों से भी सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर नि:शुल्क पुस्तके बांटी गई व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। जिला समन्वयक बालिका/प्रशिक्षण/सामुदायिक नागेन्द्र सिंह ने कहा कि बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन किया जायेगा।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेश प्रकाश पाठक ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर धीरेंद्र ने अतिथियों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान फूलचंद, अमरेश सिंह, योगेश दीक्षित, अजय शुक्ला, ओम नारायण मिश्र, गंगेश शुक्ला, रीना पाण्डेय इंचार्ज प्रधानाध्यापिका एवं समस्त विद्यालय स्टाप उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *