प्रथम और द्वितीय सोपान के गाइड का प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं का गाइड प्रशिक्षण शिविर उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के तत्वाधान में संपन्न हुआ। जिसमें प्रशिक्षक के रूप में चमन शुक्ला, सुधीर कुशवाहा तथा इंदिरा राठौर ने छात्राओं को स्काउट के प्रशिक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार अग्रवाल एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या सहायक जिला गाइड कमिश्नर सुमन त्रिपाठी एवं मुख्य अतिथि के रूप में नारायण आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या गाइड कमिश्नर इंदु मिश्रा के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ संपन्न कराया गया। इससे पूर्व सभी छात्राओं एवं अतिथियों की उपस्थिति में ध्वज शिष्टाचार का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। जिसमें प्रधानाचार्य इंदु मिश्रा जिला कमिश्नर गाइड के द्वारा स्काउट गाइड ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम का संचालन इंदिरा राठौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से गाइड शिक्षिका कुसुमलता, पूनम शुक्ला, दर्शना आर्य, दर्शना शुक्ला , सुनीता पांडेय, मंजू सिंह, अंजना, दीप्ती, जया अवस्थी, शिखा, सविता, अनीता सिंह आदि उपस्थिति रहीं। प्रशिक्षण अवसर पर प्रशिक्षकों द्वारा सर्वप्रथम स्काउट गाइड के इतिहास, झंडा गीत, स्काउट गाइड प्रार्थना, गाइड नियम, गाइड प्रतिज्ञा आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षक जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा द्वारा अवगत कराया गया। वर्तमान में जनपद में स्काउट गाइड के अंतर्गत जिला संस्था द्वारा लगातार नियमानुसार प्रशिक्षण कराए जा रहे हैं। इसी श्रंखला में बुधवार को कक्षा 6 की बालिकाओं को गाइड के प्रवेश का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तथा विगत वर्ष से छात्राओं ने प्रवेश का प्रशिक्षण ले लिया था उनको अब प्रथम एवं द्वितीय सोपान का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। यह छात्राएं कक्षा 7 और 8 में अध्ययनरत हैं। इस प्रशिक्षण के ठीक 6 महीने बाद सभी को द्वितीय और तृतीय सोपान के प्रशिक्षण एवं जांच शिविर संपन्न कराए जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *