
९० प्रतिशत कार्य पूरा होने पर थपथपाई प्रभारी ने कार्यकर्ताओं की पीठ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को भोजपुर विधानसभा के अंतर्गत जोनल, सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों की बैठक बाबा रघुनाथदास मेमोरियल स्कूल कमालगंज रोड जहानगंज में आयोजित की गई। जिला प्रभारी एवम प्रदेश उपाध्यक्ष इरफान उल हक कादरी ने विधान सभा प्रभारी सौरभ कटियार एवं विधान सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा लगभग 90 प्रतिशत बूथों का गठन हो चुका है और जल्द ही सभी बूथ पूरे हो जाएंगे। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने कहा कि इसी प्रकार सक्रिय होकर अगर बूथ अध्यक्ष कार्य करते रहें तो हमारी लोकसभा में जीत सुनिश्चित है। बैठक में 100 प्रतिशत जोनल और सेक्टर प्रभारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी डा0 नवल किशोर शाक्य, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, सिराजुल अफाक मुन्ना, जमाल सिद्दीकी, बिल्लू श्रीवास्तव, नाजिम अंसारी, सनी यादव, अरविंद यादव, प्रवीन शाक्य, भानू शाक्य, राजेंद्र पाल आदि लोग उपस्थित रहे।
