शाहजहांपुर, समृद्धि न्यूज। रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग ने बुधवार को टॉडलर प्ले स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर्व मनाया। इस अवसर पर टॉडलर प्ले ग्रुप के बच्चे सुंदर-सुंदर देश के वीरों की वेशभूषा में व कृष्ण राधा की वेशभूषा में सज धजकर आए और फैंसी ड्रेस में भाग लिया। टॉडलर स्कूल की डायरेक्टर नुजहत अंजुम ने बताया कि बच्चे काफी उत्साहित है और आप लोगों को अपने बीच में पाकर काफी खुश हुए। रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग संस्थापक डा. नमिता सिंह ने बताया की छोटे-छोटे बच्चों में शुरू से ही देश प्रेम की भावना के लिए इस तरह की आयोजन हम सभी लोग जाकर करते हैं और इससे उनमें देश प्रेम व अपने त्योहारों के प्रति रुचि बढ़ती है। अध्यक्ष स्तुति गुप्ता ने कहा की टॉडलर पर ग्रुप के बच्चे जो काफी छोटे थे, लेकिन उन्होंने बहुत ही सुंदर तरीके से मदर टेरेसा, सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह सैनिक की वेशभूषा व राधा कृष्ण की वेशभूषा में आकर अपनी प्रस्तुति दी, ऐसा नहीं लग रहा था कि हम छोटे-छोटे बच्चों को देख रहे हैं बल्कि उनके अंदर से जो देशप्रेम की भावना निकाल कर आ रही थी। वह टॉडलर प्ले स्कूल की डायरेक्टर व प्रधानाचार्य की मेहनत का नतीजा है। पूर्व अध्यक्ष विमी सैनी, रचना अवस्थी, व मीनू गुप्ता, रितु सिंह, गीता सिंह, रचना सिंह ने बच्चों को मेडल व गिफ्ट देकर सम्मानित किया। टॉडलर स्कूल की सोनी, लाइबा, इरम, यशि आदि टीचर्स का सहयोग रहा। अंत में आभार मैनेजर मोहम्मद नाजिम ने व्यक्त किया।
छोटे-छोटे बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर्व मनाया
