निर्दलीय प्रत्याशी डॉ0 करुणेश आर्य ने कई गांवों में किया तूफानी जनसंपर्क

*बुजुर्गों के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉक्टर करुणेश आर्य ने कई गांवों में तूफानी जनसंपर्क कर चुनाव प्रचार को गति दी। इस दौरान लोगों ने उन्हें जिताने का भरोसा दिया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज नगर पंचायत क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर करुणेश आर्य ने नगर पंचायत के गांव पुराना गनीपुर, नगला झब्बू सिंह में अपने दर्जनों समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों ने उनको हाथोंहाथ लिया और चुनाव जिताने का भरोसा दिया। लोगों ने उनके पिता डॉक्टर शिवराम सिंह आर्य के कार्यों की सराहना की। प्रत्याशी ने जनता को भरोसा दिया कि यदि आप लोगों ने मुझे चुना, तो मैं क्षेत्र में विकास की गंगा बहाऊंगा। ग्रामीणों के एक-एक वोट का कर्ज विकास कार्य करके चुकाऊंगा। उन्होंने कहा कि जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। यादव महासभा के जिला अध्यक्ष हरिनंदन यादव ने अपने संगठन का समर्थन देने की बात कही। हरिनंदन यादव ने कहा कि महासभा उनके साथ है। वह चुनाव में पूरी मदद करेगी और उन्हें जितायेगी। जिस पर प्रत्याशी गदगद नजर आये। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से भी डॉ0 करुणेश को अवगत कराया। जिस पर डॉ0 करुणेश ने कहा कि वह चुनाव जीतने के बाद सभी की समस्याओं का समाधान करेंगे। वह उन्हें जीत दिलाकर अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान कर दें। जनसंपर्क के दौरान दर्जनों की संख्या में समर्थक उनके साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *