
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान नगर के ४२ वार्डों में सभासदी का चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों की धूम रही। कहीं पर इक्का-दुक्का भाजपा या सपा अपना खाता खोलकर इज्जत बचायी। सबसे उल्लेखनीय चुनाव परिणाम वार्ड नम्बर २९ ब्रह्म नगर का रहा। जहां आठवीं बार पूर्व सभासद स्व0 डा0 रामलाल वर्मा के घर में सभासदी रही और एक बार फिर उनकी पत्नी विरमा देवी अपने निकटतम प्रतिद्धंदि को चुनाव हराकर इतिहास बनाने में कामयाब रही। इसके अलावा वार्ड नम्बर १५ निराला नगर से भाजपा सभासद प्रत्याशी शक्ति सिंह कुशवाहा को १२५८ वोट पाकर जीत हासिल की। वहीं प्रतिद्धंदि, निर्दलीय प्रत्याशी विकास त्रिवेदी को ६५८ वोट मिले। वहीं वार्ड १० लोहिया नगर आवास विकास से निर्दलीय प्रत्याशी दीक्षा पत्नी हेमेंत गंगवार पुत्रवधू राजेश गंगवार को ९७२ वोट मिले तथा प्रतिद्धंदि भाजपा प्रत्याशी बिन्दू को ९१४ वोट मिले। वार्ड नंबर ९ कृष्णा नगर से सपा के विजय अनुरागी, फतेहगढ़ से विटान देवी, वार्ड नम्बर ३६ अशोक नगर से रानू शुक्ला, वार्ड ३९ से भाजपा प्रत्याशी अर्चना अग्निहोत्री ने जीत हासिल की।
