कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सर्व प्रथम भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जयन्ती मनायी गई। तथागत बुद्ध को नमन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत सोनेलाल बौद्ध ने की। उन्होंने कहा भगवान बुद्ध ने अहिंसा, करुणा और प्रेम का संदेश दिया था। आज देश मुश्किलों में है। देश, समाज को दिशा देने वाला बौद्ध धर्म एक ऐसा धर्म है जिसमें क्षमता, स्वतंत्रता, बंधुत्व, भाईचारा है। समूचे विश्व को युद्ध नहीं बुद्ध दिए हैं। तत्पश्चात भगवान बुद्ध को नमन करते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर, फकीरेलाल ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन भारतीय बौद्ध महासभा के अजय पाल गौतम ने करते हुए अपने विचार रखे। उन्होंने कहा जब तक सूरज चांद रहेगा भगवान बुद्ध का नाम रहेगा। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर नबल किशोर शाक्य ने अपने विचार रखें। पंचशीलों का पालन करते हुए बुद्ध के आचरण को ग्रहण करें। आयोजकों को नगर में भगवान बुद्ध की शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं मिली। बौद्ध धम्म को पूरे विश्व में सबसे लोकप्रिय बनाए जाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के बाद खीर वितरण हुआ। इस मौके पर अखिल शाक्य, सतीश शाक्य, अरुण शाक्य, सूर्या शाक्य, प्रदीप शाक्य, शिव कुमार शाक्य, मेवाराम शाक्य, सत्येंद्र जाटव, विशाल आदि कई बुद्ध प्रेमियों का सहयोग रहा।
