Headlines

नगर में धूमधाम से निकाली गई भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

 राज्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या लोगों ने लिया भाग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय सेना द्वारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद पर ऑपरेशन सिंदूर चला कर भारतीय सेना ने जो शौर्य और साहस प्रदर्शन किया है भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकल गई।
भाजपा के अलावा अन्य दल एवं समाजसेवी संगठन व व्यापार मण्डल आदि के लोग शामिल हुए। यात्रा की मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भाग लिया। सांसद मुकेश राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता टाउन हाल पहुंचे। जहां शौर्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए चल रहे थे। सांसद मुकेश राजपूत, नगर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर के अलावा एवं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला हाथ में तिरंगा लेकर वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारों के साथ देश भक्ति गीतों पर गाते हुए चल रहे थे। देश भक्ति का जज्बा शौर्य यात्रा में देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया और हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम के नारे लगाये। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। निषाद पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप ७७ मीटर का तिरंगा लेकर अपने पार्टी के समर्थकों के साथ शामिल हुए। चौक पर पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने भी शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने अपनी जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ पुष्प वर्षा की। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा व जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा सहित कमेटी के लोग शामिल हुए। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, नगर अध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल ने भाग लिया। व्यापार मण्डल महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला, हेमलता मिश्रा सहित उनकी महिलायें भी हाथों में तिरंगा लेक पदयात्रा में शामिल रही। नेहरु रोड पर निमिष टंडन ने शोभायात्रा का स्वागत किया। नेहरु रोड पर विनयाशा होटल के बाहर व्यापारी नेता संजय गर्ग व विनय अग्रवाल ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की और जन प्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। लालगेट तिराहे पर यात्रा का समापन हुआ। बड़ी संख्या में फोर्स बल तैनात रहा। इस मौके पर जिला संगठन प्रभारी शिवमहेश दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा, अरविन्द गुप्ता, सौरव शुक्ला, शिवांग रस्तोगी, महेन्द्र सिंह कटियार, आदित्य मिश्रा, विश्वास गुप्ता, डा0 प्रभात अवस्थी, प्रबल त्रिपाठी, भास्कर दत्त द्विवेदी, कुलदीप गंगवार, शैलेन्द्र सिंह राठौर, गोपाल राठौर, अंकित गुप्ता, अनिल प्रताप सिंह, भूपेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र पाण्डेय, आदेश अवस्थी, अवनीश शाक्य, अमन अवस्थी, अभिषेक त्रिवेदी, धीरेन्द्र वर्मा, सीता भदौरिया, राकेश बाथम, मयंक बुंदेला, ज्ञानेन्द्र कश्यप, लल्ला सैनी, महेन्द्र राठौर, रिशु कुमार, मुनेश, कुलदीप बाथम, अजीत बाथम, रश्मि दुबे, श्वेता दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *