
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय कृषक एसोसिएशन ने जिलाधिकारी सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर मांग की है कि कायमगंज स्थित एसबी पब्लिक स्कूल दत्तू नगला आदि के संबंध में ज्ञापन सौंपा। जयसिंहपुर में प्रबंधक का पुत्र प्राइमरी स्कूल में अध्यापक है, जो पढ़ाने नहीं जाते है। उनके खिलाफ कार्यवाही की जाये। स्कूल में बच्चों की परीक्षा के बाद कक्षा ९ व ११ के फर्जी अंक पत्र दिये जाते है, जांच करायी जाये। किसी कारण अभिभावक फीस जमा नहीं कर पाते तो ऐसे में एडमिट कार्ड तक नहीं दिया जा रहा है, कार्यवाही की जाये। स्कूल में अध्यापकों को वेतन समय पर नहीं मिलता है। वेतन दिलाया जाये। स्कूल की मान्यता पर दो स्कूल चलाये जा रहे है। जांच की जाये। बच्चे दो-तीन माह पढक़र विद्यालय छोड़ देते है। अभिभावकों से गुंडई कर पूरी फीस वसूली जा रही है। इंटर पास अध्यापक पढ़ा रहे है। विद्यालय में प्रधानाचार्य चन्द्र प्रकाश यादव जो विद्यालय में अंगे्रजी की क्लास नहीं लेते है। सीपी सर को क्लास लेनी पड़ रही है। अध्यापक सौरभ राठौर गुंडई दिखाते है, आदि विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
वहीं दूसरे ज्ञापन में भारतीय कृषक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामनारायन राजपूत ने किसानों की समस्याओं संबंधित जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि मौजा गुरुशादी नगर में जिला पंचायत से लाइटे लगवायी गई है, जो ४० प्रतिशत लाइटें बंद है, उन्हें सही करवाया जाये। ग्राम गनपतपुर मोहम्मदाबाद में आवागमन के लिए रास्ता नहीं है। उसे शीघ्र खुलवाया जाये। मोहम्मदाबाद के न्याय पंचायत सहसापुर के मजरा दढ़े में रामनारायन राजपूत के दरवाजे तक कोई रास्ता नहीं है। जिला प्रशासन रास्ता बनवाये। गुरुशादी नगर वनकटी आदि गांव में डेंगू का प्रकोप जोरो से फैल रहा है। लोग उलटी और दस्त से बीमार है। इलाज के लिए डाक्टरों की टीम भेजी जाये। गांव में सफाई कर्मी नहीं आते है। सिल्ट भरी हुई है। जिससे बीमारियां फैल रही है। अविलंब सफाई करायी जाये। ग्राम बरारिक नगला में दबंगों द्वारा आम रास्ता अवरुद्ध कर बंद कर दिया गया है, जांच कर कार्यवाही की जाये। इस मौके पर मुन्नालाल राजपूत, प्रताप सिंह गंगवार, रामलाल गुप्ता, करन सिंह, केदार आदि लोग मौजूद रहे।
