भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने ट्रंप नीति का किया विरोध

विदेशी वस्तु छोड़ो, स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग की पहल पर युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल के नेतृत्व में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टं्रप की 50 प्रतिशत टैरिफ नीति का विरोध किया गया। फतेहगढ़ के सर्राफा बाजार में व्यापारियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर विरोध किया गया। युवा जिला के चेयरमैन ऋषि बंसल, युवा जिला महामंत्री प्रबल महेश्वरी, युवा जिला मंत्री अर्पण अग्रवाल, नगर अध्यक्ष युवा फेतेहगढ़ संदीप सक्सेना, फतेहगढ़ अध्यक्ष रविकांत गुप्ता व आकाश गुप्ता आदि सदस्यों ने विरोध किया। सर्राफा व्यापारी संदेश अग्रवाल, मोनू वर्मा, सौरव वर्मा, श्यामजी वर्मा, आकाश वर्मा, सलमान खान, शानू कुमार के साथ मिलकर फतेहगढ़ सब्जी मण्डी में अमेरिका के राष्ट्रपति की ५० प्रतिशत टैरिफ नीति का विरोध करते हुए अमेरिकी उत्पाद न खरीदन का संदेश दिया। युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल ने कहा कि भारतीयों को स्वदेशी पर ध्यान देना चाहिए। विदेशी कंपनियों का विरोध किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारतीय पूरे विश्व में में अपना जलवा बिखेर रहे है। आज भारतीय व्यापार सबसे मजबूत है। भारतीयों को मिलकर भारतीय उत्पाद ही खरीदने चाहिए। अमेजन और फ्लिपकार्ड के द्वारा कोई भी सामान नहीं मांगना चाहिए। स्वदेशी अपनाने विदेशी भगाएं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष में व जिला मंत्री ने भी अपने-अपने विचार रखे और स्वदेशी पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *