राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष व्यापारियों को दिलायेंगे शपथ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने जनपद में होने वाले मण्डलीय सम्मेलन की रुपरेखा के बारे में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पदाधिकारियों को शपथ दिलायेंगे। 20 जुलाई रविवार को जनपद में होने वाले ठंडी सडक़ स्थित घूंघट पैलेस में व्यापारी बंधु मण्डलीय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न होगा। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री रविन्द्र त्रिपाठी भाग लेंगे। पिछले एक सप्ताह से मण्डलीय सम्मेलन की तैयारियां चल रही थी। जिसे देर रात तक पूर्ण कर लिया गया। भारतीय उद्योग मण्डल के पदाधिकारी अपने फोरव्हीलर वाहनों के साथ तालग्राम पहुंचेंगे, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जायेगा। युवा व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कमालगंज, याकूतगंज, जिला जेल चौराहा, फतेहगढ़ चौराहा, भोलेपुर, लालगेट आदि स्थानों पर किया जायेगा। फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता ने बताया कि नगर संगठन का विस्तार करते हुए पुन: कमेटी घोषित करेंगे। जिसमें नये पदाधिकारियों की घोषणा होगी। युवा जिला महामंत्री प्रबल महेश्वरी ने बताया कि जनपद में होने वाले मण्डलीय सम्मेलन में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल होंगे। कई संगठन छोडक़र व्यापारी भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल में शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शपथ दिलायी जायेगी और उन्हें सम्मानित किया जायेगा। युवा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में युवा व्यापारी कार्यक्रम में शामिल हो रहे है। जिसका प्रचार-प्रसार कई दिनों से चल रहा था। शीघ्र ही जनपद में सभी ब्लाकों में संगठन के पदाधिकारी बनाये जायेंगे और अतिथियों को सम्मानित किया जायेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, संदेश अग्रवाल, रविकांत गुप्ता, प्रबल महेश्वरी, कुलदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल का मण्डलीय सम्मेलन 20 जुलाई को
