युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल ने सेन्ट्रल जेल कमेटी की घोषित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय उद्योग युवा व्यापार मंडल की बैठक इटावा-बरेली हाईवे स्थित एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। युवा जिलाध्यक्ष सन्देश अग्रवाल ने सेंट्रल जेल की युवा कमेटी की घोषणा की। साथ फतेहगढ़ युवा कमेटी का विस्तार किया गया। संचालन युवा जिला महामंत्री प्रबल माहेश्वरी ने किया। जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने सभी व्यापारियों को संगठन को मजबूत करने की बात कही। युवा जिलाध्यक्ष सन्देश अग्रवाल ने सभी से एकजुट होकर व्यापारी हित में काम करने की अपील की। जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राजपूत ने नवनियुक्त पदाधिकारियो को संगठन से परिचय करवाया। इस मौके पर रविकांत गुप्ता, संदीप सक्सेना, आकाश गुप्ता, मोहित यादव, नीरज राठौर, ऋषभ, अशोक पालीवाल, अर्पण अग्रवाल आदि मौजूद रहे। युवा नगर सेन्ट्रल जेल कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने १८ सदस्यीय कमेटी में महामंत्री प्रवीन सक्सेना, संयुक्त महामंत्री निर्मल कटियार, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कटियार, मंत्री अमित वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार दुबे, मीडिया प्रभारी विशाल कुमार व देवेश कुमार को बनाया। उपाध्यक्ष प्रमोद सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, अजीत अवस्थी, विकास कटियार, विनीत दुबे बने। मंत्री अनुराग सक्सेना, प्रकाश चन्द्र कटियार, विमल कटियार, विजय कुमार दुबे को बनाया गया। संगठन मंत्री उपेन्द्र कुमार बनाये गये। फतेहगढ़ युवा नगर कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष अतुल दुबे, सुभाष राठौर, मंत्री शिवम सक्सेना, अमित तिवारी, अश्वनी कुमार, शिवानु कटियार, अजय अग्रवाल, मीठू मिश्रा, नितिन कुमार बनाये गये। कोषाध्यक्ष रवि मिश्रा बने। मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा को बनाया गया।
भारतीय उद्योग युवा व्यापार मण्डल फतेहगढ़ कमेटी का हुआ विस्तार
