भारतीय डाक विभाग फतेहगढ़ की मनोरंजन क्लब की कार्यकारिणी का हुआ गठन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को डाक मनोरंजन क्लब का चुनाव फतेहगढ़ प्रधान डाकघर में सम्पन्न हुआ। डाक मनोरंजन क्लब में उपस्थित सभी डाक कर्मचारियों ने क्लब द्वारा आयोजित बैठक में प्रमुखता से भाग लिया और अपनी राय रखी। बैठक का संचालन शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया। चुनाव अधिवेशन की प्रक्रिया सम्पादित हुई। जिसमें पदाधिकारियों का चयन हुआ। पदेन अध्यक्ष पोस्टरमास्टर फतेहगढ़ मनोज सक्सेना बने। सचिव आनन्द प्रताप सिंह भदौरिया, कोषाध्यक्ष लेखाकार राम विलास सिंह, सांस्कृतिक मंत्री डाक सहायक संदीप तिवराी, क्रीड़ा मंत्री लेखाकार विनीत मिश्रा, आडीटर सुजीत प्रधान, सदस्य विकास गुप्ता अमन गुप्ता, अनुराग, के.डी. पाण्डेय, सोमेश सोमवंशी, आदित्य शर्मा, प्रदीप सक्सेना आदि डाक विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। नवीन पदाधिकारियों का कार्यकारिणी गठन होने पर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *