समृद्धि न्यूज। अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए शनिवार को भारतीय टीम घोषित कर दी गई है। भारत इस वैश्विक टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव की अगुआई में खेलने उतरेगा। टी20 विश्व कप शुरू होने में अब 50 दिन से भी कम का समय शेष रह गया है और भारत इसमें खिताब का बचाव करने उतरेगा। अगले साल होने वाले T20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। 20 दिसंबर को मुंबई के ठब्ब्प् हेडक्वार्टर में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें उन 15 खिलाडिय़ों के नामों पर मुहर लगी जो सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में T20 विश्व कप 2026 में खेलते दिखेंगे। टीम से जुड़ी सबसे बड़ी खबर शुभमन गिल को लेकर रही, जिन्हें जगह नहीं दी गई है। गिल की जगह ईशान किशन की वापसी हुई है। T20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान BCCI सेके्रटरी देवजीत साइकिया ने किया। T20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया के पेस अटैक की कमान जसप्रीत बुमराह संभालते दिखेंगे, स्पिन का दारोमदार वरुण चक्रवर्ती-कुलदीप यादव के कंधों पर होगा। इन सबके अलावा हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, टीम इंडिया में ऑलराउंडर के तौर पर चुने गए हैं।
भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। भारत इस टूर्नामेंट में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगा। यह इस टूर्नामेंट का 10वां संस्करण होगा। अब तक कोई भी टीम इस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव नहीं कर सकी है, ऐसे में टीम इंडिया के पास घरेलू जमीन पर यह तिलिस्म तोडऩे का सुनहरा अवसर होगा।
टीम इंडिया टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल (उपकप्तान), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह
