नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम ने खो खो वर्ल्ड कप (Kho Kho World cup 2025) के फाइनल में शानदार जीत दर्ज की. भारत ने नेपाल को 78-22 से रौंदा. यह खो खो विश्व कप पहला सेशन था और भारत ने पहले ही सेशन में इतिहास रचा. भारत पहले खो खो विश्व कप चैंपियन बन गया है. फाइनल में एक बार फिर दबदबे वाला प्रदर्शन टीम ने किया. शुरुआत में बराबरी का प्रदर्शन था. लेकिन टर्न 2 और 3 में भारतीय टीम ने दिखाया कि वे क्यों खास हैं. उन्होंने फाइनल में 38 अंकों के अंतर से जीत हासिल की. अब उनके पास पहला खो खो विश्व कप है और वह भी अपने देश में.
भारत खो खो की पहली वर्ल्ड चैंपियन टीम बन गई है. नई दिल्ली में रविवार 19 जनवरी को खेले गए फाइनल में भारतीय महिला टीम ने एकतरफा अंदाज में नेपाल को 38 पॉइंट्स के बड़े अंतर से आसानी से हरा दिया और खिताब अपने नाम कर लिया. टूर्नामेंट के पहले मैच से ही लगातार दबदबे के साथ हर मुकाबला जीत रही भारतीय महिला टीम ने फाइनल में भी यही अंदाज जारी रखा और नेपाल को 78-40 की स्कोरलाइन के साथ हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया. 13 जनवरी से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में पहले खो खो वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई थी और अपने पहले ही मैच में भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 176 पॉइंट्स हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की थी. इस जीत से ही टीम इंडिया ने अपने इरादे जाहिर कर दिए थे और ये इरादा था हर टीम को ध्वस्त करना. रविवार को हुए फाइनल के साथ ही भारतीय टीम ने अपने इरादों को सच हकीकत में बदलते हुए खिताब पर कब्जा कर लिया.
🏆 खो-खो वर्ल्ड कप 2025
भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन! 🇮🇳💥
फाइनल मुकाबले में नेपाल🇳🇵को 78-40 से हराकर इतिहास रचते हुए पहला खो-खो वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया।🏅🔥
जय हिंद! 🙌✨ #KhoKhoWorldCup #IndiaVsNepal #Finals #KhoKho #KhoKho2025 #TheWorldGoesKho #KKWC2025… pic.twitter.com/RJbnxXH7df
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) January 19, 2025
शुरुआत से ही भारत का दबदबा
भारतीय टीम के लिए ये मुकाबला कड़ा माना जा रहा था क्योंकि उसकी तरह नेपाल भी खो खो की एक दमदार टीम है लेकिन पहले टर्न से ही भारतीय महिलाओं ने दबदबा बनाए रखा. टर्न-1 में भारतीय टीम ने अटैक किया और डिफेंस में नेपाली खिलाड़ियों की गलती का खूब फायदा उठाते हुए 34-0 की बड़ी बढ़त के साथ मुकाबले की शुरुआत की. दूसरे टर्न में अटैक की बारी नेपाल की थी और इस टीम ने अपना खाता खोला भी लेकिन भारतीय डिफेंडर्स ने उसे आसानी से पॉइंट्स हासिल नहीं करने दिए. इस तरह दूसरे टर्न के बाद स्कोर 35-24 था.
