Headlines

प्रभु श्रीराम की मंदिर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विदेशों में भारतवासियों ने बांटे लड्डू

कई देशों में दिखाया जायेगा लाइव प्रसारण
समृद्धि न्यूज।
प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा आज अयोध्या में होने जा रही। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विदेशों में भी विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में लड्डू बांटे गए। वहीं अमेरिका में अयोध्या के कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए बिल बोर्ड की संख्याओं को बढ़ाया गया है।

पूरी अयोध्या के साथ देश भर व मंदिरों से लेकर घरों में जय श्रीराम के नारे गूंज रहे है। आज होने वाले प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में फिल्मी दुनियां की बड़ी हस्तियां शामिल हो रही है। इसके साथ ही अध्यात्मिक गुरु व बिग बी, माधुरी दीक्षित, सचिन तेंदूलकर, विवेक ओबराय, कंगना रनौट सहित बड़े नाम शामिल है। इसी के साथ ही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दुनियाभर के मंदिरों में भी विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अमेरिका, कनाडा, दुबई, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड समेत कई देशों में लोग सुंदरकाण्ड और रामचरित मानस का पाठ कर रहे हैं।

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले ओवरसीज फे्रंड्स ऑफ राम मंदिर के सदस्यों ने रविवार को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में लड्डू बांटे। संस्था के जुड़े सदस्य प्रेम भंडारी ने कहा कि अमेरिका में भी लोग खासा उत्साहित हैं। धूमधाम से लोग इस दिन को मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के लोगों को इस आयोजन से जोडऩे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। हमने कभी नहीं सोचा था कि अपने जीवनकाल में इस दिव्य दिन के साक्षी बनेंगे। अमेरिका में हो रहे कार्यक्रमों को लेकर वहां मौजूद भारतवंशियों में काफी खुशी है। कई लोगों ने कहा कि भगवान राम वनवास के बाद लौट रहे हैं। दुनिया पूरी तरह से राममय हो गई है। विदेश में मौजूद लोगों ने कहा कि यहां के माहौल को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे हम भारत से दूर नहीं बल्कि अयोध्या में हैं।

यह दिन की दिवाली से कम नहीं। अमेरिका के 1100 मंदिरों में सुंदरकाण्ड और रामचरित मानसा का पाठ किया जा रहा है। अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए भी खास व्यवस्था की गई है। टेक्सास, इलिनोइस, न्यूयॉर्क, न्यू-जर्सी और जॉर्जिया सहित कई अमेरिकी राज्यों में बिलबोर्ड बढ़ाए गए हैं। विश्व हिंदू परिषद की अमेरिकी शाखा के मुताबिक, एरिजोना और मिसौरी राज्य में 15 जनवरी से ही कार्यक्रमों के आयोजन शुरू हो गए थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रों में 40 से अधिक बिलबोर्ड लगाए गए है। जिसके जरिए लोग अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। इस दौरान रैलियों का आयोजन किया जाएगा।

दोपहर12:20 बजे अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा शुरू हो जाएगी
आचार्य गणेश्वर द्रविड़ और आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित सुबह से ही कर रहे हैं पूजा
अनुष्टान की तैयारी121 वैदिक आचार्यों ने करेंगे
अर्चन करीब एक बजे तक कार्यक्रम संपन्न होगा

भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने हिंदी में ट्वीट करके लिखा श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दुनिया भर के भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। मैं अयोध्या में राममंदिर के जल्द दर्शन के लिए उत्सुक हूं। यकीनन वह मेरे पास मौजूद इस मॉडल से भी अधिक भव्य और सुंदर होगा।

यूपी के विभिन्न अंचलों के लोकनृत्यों के कलाकारों के साथ ही संस्कृति मंत्रालय के क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के 200 कलाकारों की तरफ से अयोध्या के 100 चिह्नित स्थलों पर सांस्कृतिक शोत्रायात्रा होगी। इसमें हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों के कलाकार भी हिस्सा लेंगे।

शाम छह बजे से श्रीराम भारती कला केंद्र की तरफ से रामकथा पार्क में रामलीला होगी। वहीं पर्यटन विभाग के तत्वावधान में शाम 6.30 बजे से सात बजे तक राम की पैड़ी पर सरयू आरती होगी। सात बजे तक यहीं प्रोजेक्शन शो का आयोजन किया गया है। शाम साढ़े सात से 7.45 तक राम की पैड़ी पर लेजर शो होगा। इसके पश्चात इको फ्रेंडली आतिशबाजी का नजारा प्रस्तुत किया जाएगा।

श्रीरामजन्म भूमि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के पुनीत और ऐतिहासिक अवसर पर प्रात: 10 बजे से प्राण. प्रतिष्ठा मुहूर्त के ठीक पहले तक, लगभग 2 घण्टे के लिए श्रीरामजन्म भूमि मन्दिर में शुभ की प्रतिष्ठा के लिए श्मंगल ध्वनि का आयोजन किया जाएगा। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि हमारी भारतीय संस्कृति की परम्परा में किसी भी शुभ कार्यए अनुष्ठानए पर्व के अवसर पर देवता के सम्मुख आनन्द और मंगल के लिए पारम्परिक ढंग से मंगल. ध्वनि का विधान रचा गया है। ऐसे में विभिन्न राज्यों के पच्चीस प्रमुख और दुर्लभ वाद्य यन्त्रों के मंगल वादन से अयोध्या में ये प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न होगा। इसे उन वाद्यों के दक्ष कलाकार प्रस्तुत करेंगे।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए अयोध्या, लखनऊ, अयोध्या-गोरखपुर, अयोध्या-प्रयागराज और अयोध्या-वाराणसी हाईवे को ग्रीन कॉरिडोर में बदला गया है। स्वयं के हेलिकॉप्टर व प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से आने वाले वीवीआईपी के लिए महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम के साथ-साथ 5 राज्यों के 12 शहरों के एयरपोट्र्स में पार्किग की व्यवस्था की गई है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए क्रिकेट जगत, फिल्म जगत, संत समाज, राजनीति, कला, साहित्य और संस्कृति समेत अन्य क्षेत्रों के अतिविशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। अयोध्या धाम में इन अतिथियों का आगमन शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को छुट्टी का ऐलान किया है, जबकि केंद्र सरकार ने दोपहर ढाई बजे तक हाफ डे छुट्टी घोषित की है। वहीं कई अन्य राज्य और प्रतिष्ठानों ने भी यूपी और केंद्र सरकार की तर्ज पर पहल करते हुए छुट्टी की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *