Headlines

भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र: फतेहचन्द्र वर्मा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को एक राष्ट्र एक चुनाव संगोष्ठी का आयोजन एक महाविद्यालय बघार कमालगंज में हुआ।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां पर जनमत के आधार पर जनप्रतिनिधि निर्वाचित होते हैं, लेकिन आजादी के बाद देश में समय-समय पर विभिन्न चुनाव होते हैं, जिसके कारण समय की बर्बादी और अत्यधिक पैसा खर्च होता है। जिसके कारण देश की विकास की गति धीमी पड़ जाती है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की पहल पर एक राष्ट्र एक चुनाव की बात की गई है। इस महत्वपूर्ण विषय पर प्रत्येक वर्ग तक यह बात पहुंचानी है कि देश एक राष्ट्र और एक चुनाव की तरफ आगे बढ़े, इसकी महत्वता के बारे में भी विस्तार से चर्चा के लिए गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा देश में समय-समय पर छोटे और बड़े चुनाव होते हैं जिसके कारण देश के आर्थिक संसाधनों पर भारी बोझ पड़ता है। जब देश में एक साथ चुनाव होंगे तो इसे राजनीतिक स्थिरता बढ़ेगी और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी। भारतीय लोकतंत्र की एक विशिष्ट पहचान है कि जहां पर जनमत के आधार पर फैसले होते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य राजपाल सुमन ने की। संचालन अभिषेक बाथम ने किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र राजपूत, कृष्ण मुरारी राजपूत, राजेश वर्मा, पंकज पाल, बबलू राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *