
*केडी बालिका डिग्री कालेज में मनायी गई अम्बेडकर जयंती
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित कृष्ण देवी बालिका डिग्री कालेज में संविधान निर्माता बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। बचपन में तमाम विसंगतियों के बीच पले संघर्षों के बीच बढ़े बाबा साहब ने स्वतंत्र भारत का संविधान देकर देश को उसकी आचार संहिता समझाने का काम किया। स्वतंत्रता संग्राम में बाबा साहब की भूमिका महत्वपूर्ण रही। बाबा साहब अम्बेडकर कानून के अच्छे ज्ञाता थे। उन्होंने तमाम देशों का भ्रमण करके वहां की देशकाल परिस्थितियों से अवगत होकर भारतीय संविधान का निर्माण किया। संविधान निर्मात्री परिषद में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए उन्होंने संविधान का निर्माण पूरा किया।
बाबा साहब समतामूलक समाज के पोषक रहे। उन्होंने ऊंच-नीच, भेदभाव, छुआछूत जैसी विसंगतियों को समाज से दूर करने का संदेश दिया। उनका ही प्रयास है कि आज विश्व में भारत का संविधान सम्मानजनक दर्जा रखता है। इस मौके पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्र्पाण किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 अजय कुमार सिंह, डा0 अरिमर्दन सिंह, डा0 फरियाद खान, डा0 ज्ञान प्रकाश सक्सेना, डा0 अवधेश सिंह, राजीव कुमार, अतुल प्रसाद आदि ने विचार व्यक्त किये।
