सम्पूर्णता सम्मान समारोह में इंडिकेटर कर्मचारी हुए सम्मानित

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नीति आयोग भारत सरकार के निर्देशन में विकास खंड कार्यालय में आयोजित संपूर्णता सम्मान समारोह में इंडिकेटर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय सभागार में रविवार को नीति आयोग भारत सरकार के निर्देशन के क्रम में संपूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान 6 इंडिकेटर कर्मियों को सम्मानित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, कृषि विभाग, एनआरएलएम विभाग के संतृप्त किए जाने के उपलक्ष्य में फ्रंटलाइन वक्र्स, सीएचओ, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं ब्लॉक मिशन मैनेजर के कर्मचारियों को जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव तथा नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत, विकास खंड अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी अच्छा कार्य करते रहने की सलाह दी। वहीं विकास खंड कार्यालय सभागार में कर्मचारियों की अनदेखी सामने आई। जनरेटर की व्यवस्था न होने के कारण अंधेरे में ही कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कई महिलायें तो गर्मी की वजह से अंदर से निकलकर बाहर आकर बैठने लगी। जिसके चलते कार्यक्रम को जल्दी समाप्त किया गया। ग्राम पंचायत सचिवों तथा पंचायती विभाग के कर्मचारियों को कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया। जिससे कई कर्मचारी नाराज दिखे। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान, सहायक विकास अधिकारी एडियो आईएसबी सुखदेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी एडियो पंचायत कृष्णपाल सिंह, इंदल बाबू, ग्राम पंचायत सचिव प्रमोद शुक्ला, अनुपम बाजपेई, बृजेश सिंह, जगवीर सिंह, अरविंद कुमार, कुलदीप कुमार सिंह, मोतीलाल, सुनील कुमार, कामता प्रसाद पटेल, वेद प्रकाश, प्रवीण कुमार, वरिष्ठ लिपिक आलोक दीक्षित, अकाउंटेंट वीरेंद्र कुमार, कनिष्ठ सहायक राज भारती, एपीओ गौरव दिवाकर, मनोज कुमार, विनीत कुमार वर्मा, अनुराग सिंह, ब्लॉक मिशन मैनेजर अनुज शुक्ला, ममता पाल, संजीव कुमार, लवलेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *