जयवीर सिंह बोले: संकिसा विवाद को निपटाने के लिए मैं संकल्पित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बुधवार को आपातकाल दिवस पर जनपद में पधारे कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने आवास विकास भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उस समय की प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गांधी ने अपने को प्रधानमंत्री पद पर विराजमान रखने के लिए आपातकाल की घोषणा कर दी और ऐसा आपातकाल लगा और संवैधानिक अधिकार सीज करने का काम किया। न्यायालयों के आदेशों को भंग कर दिया गया और देश पर आपातकाल लागू करते हुए उस समय के नेता और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। न्याय पालिका, कार्यपालिका और मीडिया के कार्यों को रोक दिया गया। 1978 में जब लोकसभा का चुनाव हुआ औैर भारत की जनता से साबित कर दिया कि किसी के अधिकारों को छीना नहीं जा सकता है। वहीं कांगे्रस आज संविधान की दुहाई दे रही है। आज राहुल गांधी संविधान की किताब जेब में लिये घूम रहे है। इन लोगों को संविधान के प्रति कोई नैतिक अधिकार नहीं है और ना ही देश के संविधान के प्रति कोई आस्था है। कांग्रेस ने लोकतंत्र व संविधान का गला घोटा है। इस आपातकाल को काले दिवस में मनाया है। आने वाली पीढिय़ा इन चीजों को संज्ञान में ले। आज एक ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद तक सीमित है। भाजपा एक मजबूत कार्य करने के साथ-साथ हर क्षेत्र में विकास कर रही है। भाजपा ने उल्लेखनीय प्रगति की है। देश की रक्षा प्रणाली मजबूत है। आपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया कि कुछ मिनटों में पाकिस्तान को सबक सिखाया। अत्याधुनिक तकनीको के साथ देश को बल व नई पहचान मिली है। संकिसा में जो भूमि विवाद है उसे निपटाने का प्रयास जारी है। अधिकारियों से भी वार्ता हुई, नेताओं के साथ भी मंत्रणा हुई है, हम इस विवाद को निपटाने के लिए संकल्पित है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक डा0 सुरभि, डा0 रजनी सरीन, पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल, श्वेता दुबे, बबिता पाठक, अश्नील दिवाकर, अभिषेक बाथम, शिवांग रस्तोगी, प्रभात अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
आपातकाल लगाकर संवैधानिक अधिकारों को इंदिरा सरकार ने किया था सीज: प्रभारी मंत्री
