हरिद्वार: पेशी पर लाए जा रहे विनय त्यागी पर अंधाधुंध फायरिंग

समृद्धि न्यूज। हरिद्वार में उस समय सनसनी फैल गई जब पेशी पर ले जाए जा रहे बदमाश विनय त्यागी पर अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पश्चिमी यूपी के हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हमले में विनय त्यागी को भी गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। हरिद्वार जिले के लक्सर में बुधवार को फिल्मी स्टाइल में गैंगवार देखने को मिला। कोर्ट में पेशी पर जा रहे गैंगस्टर विनय त्यागी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिग कर दी और फरार हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लक्सर में फ्लाईओवर पर गैंगस्टर विनय त्यागी पर जब अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई, तब अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर उधर भागने लगे, गाडिय़ों में घुस गए। बुधवार दोपहर दिनदहाड़े लक्सर में फ्लाईओवर के ऊपर हुई फायरिंग से सनसनी मच गई। फायरिंग में घायल गैंगस्टर विनय त्यागी पश्चिमी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। विनय त्यागी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, वारदात के बाद दो हथियारबंद बदमाश बाइक पर बैठकर फरार होते हुए भी कमरे में कैद हो गए, दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। सूत्रों की माने तो रुडक़ी कारागार में बंद मेरठ निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की धोखाधड़ी के एक मामले में लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी थी। कारागार से चालक सहित छह पुलिसकर्मी सरकारी टाटा सूमो वाहन में उसे पेशी पर लक्सर लेकर आ रहे थे। इस दौरान जब वह फ्लाई ओवर के मध्य पहुंचे तो यहां जाम के दौरान सामने वाहन होने के कारण उन्हें वाहन को रोकना पड़ा। इसी दौरान यहां पहले से घात लगाकर मौजूद दो बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर अंधाधुन गोलियां बरसा दी। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बदमाशों को जल्द दबोच लिया जाएगा। पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है। घायल विनय त्यागी को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *