एनसीसी कैडेट्सों को पुलिस पाठशाला के तहत साइबर क्राइम व सुरक्षा की दी गई जानकारियां

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ द्वारा सामूहिक वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-३३) इंटर गु्रप शूटिंग कैम्प का आयोजन आर्मी स्कूल में किया गया। बटालियन के कमान अधिकारी रोमिल शर्मा कैम्प कमाण्डेंट के निर्देशन में मंगलवार को साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार व उनकी साइबर सेल टीम हेड कांस्टेबिल रविन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबिल अरविन्द यादव द्वारा साइबर क्राइम व सुरक्षा विषय पर एनसीसी कैडेट्सों को जानकारी दी। प्रशिक्षण में 50 एनसीसी छात्रों ने प्रतिभाग किया। वहीं कैडेट्सों द्वारा पूछा गये आपराधिक सवालों के जबाव भी दिये गये। जिसमें साइबर क्राइम क्या है, वित्तीय लेनदेन (ऑन लाइन) में धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फेसबुक, इन्स्टाग्राम, वीडियो कॉल, शेयर बाजार, ऑनलाइन गेम्स, साइबर बुलिंग, ऑन लाइन खरीददारी आदि के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कैम्प डिप्टी कमांडेंट एवं अकाउंट आफीसर कर्नल आरपी सिंह, कैम्प एडजूटेंट ले0 राजू अहिरवार, ले0 सिल्की मिश्रा, सूबेदार मेजर हरिकेश सिंह गुर्जर, फायरिंग जेसीओ सूबेदार राजवीर सिंह, टे्रनिंग जेसीओ सूबेदार सुरेश कुमार शर्मा, कोत जेसीओ सूबेदार भीम सिंह, क्वार्टर मास्टर नायब सूबेदार बृजेश सिंह, बएसएम दिनेश कुमार आदि लोग मौैजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *