संकेत राजकीय विद्यालय में बच्चों को यातायात नियमों की दी गई जानकारियां

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। यातायात माह के तहत यातायात प्रभारी द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान का आयोजन संकेत राजकीय विद्यालय फतेहगढ़ किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सडक़ सुरक्षा, यातायात संकेतों की पहचान, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, साथ ही पैदल चलने के सुरक्षित तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।
संकेत राजकीय विद्यालय फतेहगढ़ में प्रभारी यातायात द्वारा मूकबधिर विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया। बच्चों को यातायात सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया गया और हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रैफिक संकेतों का पालन करने के नियम विस्तार से समझाए गए। यातायात प्रभारी ने बच्चों को सडक़ सुरक्षा का पालन करने के साथ-साथ दूसरों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने की अपील की। बच्चों को सुरक्षित गति से वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा मोबाइल फोन के उपयोग से बचने के बारे में भी जानकारी दी गई। सभी बच्चों को सडक़ सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य मूकबधिर बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर उनके जीवन को सुरक्षित बनाना और उन्हें सामाजिक रूप से जागरूक नागरिक बनाना है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण तथा यातायात विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। यातायात पुलिस फतेहगढ़ इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रखेगा, ताकि समाज के समस्त वर्गों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *