फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा नारायण महाविद्यालय के याणिज्य विभाग के तत्वाधान में प्राचार्य डॉ0 मनोज गर्ग की अध्यक्षता में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ0 मनोज गर्ग ने छात्र-छात्राओं को एन0ई0पी0-2020 के अन्तर्गत पाठ्यक्रमों एवं महाविद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 अजहर जुनैद आलम ने परीक्षा फार्म भरते समय बरती जाने वाली सावधानियों एवं पाठ्यक्रम से सम्बन्धित विषयों के बारे में विस्तार से समझाया। संचालन कर रहे वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता विनय कुमार बाथम ने छात्र-छात्राओं के हित में एन0ई0पी0-2020 एवं परीक्षा से सम्बन्धित जानकारी पर विस्तार से प्रकाश डाला। वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता प्रियान्तु सिन्हा ने महाविद्यालय के इतिहास के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराते हुए यह भी बताया कि इस वर्ष बी0कॉम0 प्रथम सेमेस्टर में 180 सीटों पर प्रवेश पूर्ण होने के पश्चात 33 प्रतिशत अतिरिक्त सीटे छात्र-छात्राओं के अनुरोध पर विश्वविद्यालय द्वारा बढ़ायी गयीं हैं। इन अतिरिक्त सीटों पर भी प्रवेश लगभग पूर्ण होने वाले हैं। वाणिज्य विभागाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।
दीक्षारंभ में छात्र-छात्राओं को दी गई विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी
