एसएसबी तथा ग्रामीणों के बीच हुई बैठक, बाढ़ सुरक्षा उपकरणों के बारे में दी जानकारी

पीलीभीत /कलीनगर/जनपद पीलीभीत के तहसील कलीनगर क्षेत्र के भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत बूंदीभूड़ के नई बस्ती में बुधवार को 49 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के दिशा निर्देश पर सशस्त्र सीमा बल तथा सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों व प्रतिनिधियों के बीच एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में नौजुलिया के प्रभारी उप निरीक्षक दिलीप कुमार तथा राहत बचाव दल के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सी.के. कमान ने बताया कि भारी बरसात के चलते जगबूड़ा नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों की मदद के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अपने बच्चों तथा अपना ध्यान रखें, कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत सशस्त्र सीमा बल को सूचित करें। बाढ़ का पानी अपने घरों में इकट्ठा न होने दें ताकि किसी प्रकार की बीमारी न फैले। उन्होंने नशे के कुप्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों तथा स्वयं को इससे दूर रखने की बात कही। बच्चों के शिक्षा पर विशेष रूप से ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। वहीं राहत बचाव दल के उपनिरीक्षक सी.के कमान ने ग्रामीणों को बाढ़ से संबंधित सुरक्षा उपकरणों को दिखाया तथा उसके बारे मे जानकारी दिया। वहीं सशस्त्र सीमा बल द्वारा आपदा की स्थिति में ग्रामीणों की सुरक्षा का आश्वासन दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, सड़क पेयजल की समस्याओं से भी अवगत कराया तथा ग्रामीणों ने बताया कि इन समस्याओं से उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान सहायक उप निरीक्षक कृष्णदत्त वर्मा, मुख्य आरक्षी शीशपाल सिंह, काजल दोलाई, धाजवीर दयाल, प्रसंता दास, धीरज कुमार, जितेंद्र कुमार, भूतपूर्व ग्राम प्रधान चंद्रप्रभा सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *