
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत आवाजपुर में 12 विभागों के कर्मचारी, खंड विकास अधिकारी व बढ़पुर विकासखंड के अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की विस्तृत रुप से जानकारी दी गई। जिला उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर ने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना जात-पात व क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर कार्य कर रही है। देश के अंतिम छोर पर बैठे लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। अभिषेक बाथम ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त हुई है। इस मौके पर किसान मोर्चा के महामंत्री अजीत पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष शेर सिंह शाक्य, मंडल महामंत्री पंकज पाल, राजेंद्र चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एवं विभागों के अधिकारी व कर्मचारी ने जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत पंजीकरण किये।