गल्र्स कैडेटों को प्रशिक्षित करने हेतु आर्मी अटेचमेंट कैंप में दी गयीं जानकारियां

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सिखलाई रेजिमेंटल सेंटर तथा अलीगढ़ ग्रुप एन.सी.सी. के सहयोग से फतेहगढ़ कैंट में आर्मी अटेचमेंट कैंप २२ अगस्त से प्रारम्भ हुआ। जो १२ दिवसीय कैंप ०२ सितंबर को समाप्त होगा। कैंप में अलीगढ़ समूह के ५ बटालियन के ४० कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। साथ ही साथ मथुरा, अलीगढ़ तथा हाथरस के कैडेट भी शामिल हैं।४ यू.पी. गल्र्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सतेंद्र दहिया ने जानकारी दी कि लगभग ५८ कैडेट को सिखलाई रेजिमेंटल सेंटर के सहयोग से आर्मी से संबंधित जानकारी, वहां का अनुशासन से भरपूर वातावरण प्रदान कर सेना के प्रति एक प्रोत्साहन पूर्ण एवं सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान किया जा रहा है। सिखलाई सेंटर के ट्रेनिंग आफीसर मेजर एकलव्य नेहरा एवं अन्य अधिकारियों द्वारा तैयार एक सुनियोजित कार्य योजन के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जायेगा। ४ यू.पी. गल्र्स बटालियन की एनसीसी अधिकारी डॉ0 पारुल मिश्रा ने बताया कि कैडेटों को राजपूत रेजिमेंटल सेंटर तथा सिखलाई रेजिमेंटल सेंटर के म्यूजियम का भ्रमण कराया गया तथा वीरों के शौर्यपूर्ण इतिहास का चलचित्र भी दिखाया गया। भारत के गौरव में चार चांद लगाने वाले गौरवमयी क्षण चंद्रयान ३ सफलता लैडिंग का सीधा प्रसारण भी कैडेटों को दिखाया गया। जिसमें कैडेटों ने एक ऐतिहासिक क्षण को महसूस किया और अपितु सफलता के पीछे हमारे वैज्ञानिकों की वर्षों की कड़ी मेहनत से उन्हें अभिप्रेरित किया जा सके। कैंप में जीआईसी मनीषा व अन्य स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *