
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तृतीय सोपान के चौथे दिन डीपीबीपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चल रहे शिविर में शुक्रवार को स्काउट एवं गाइड को प्राथमिक चिकित्सा का अध्ययन कराया गया तथा प्राथमिक चिकित्सा में सहायक सचिव स्काउट डॉ0 जितेंद्र कुमार यादव के द्वारा स्काउट एवं गाइड को सीपीआर माध्यम से किस प्रकार से हृदय को पुनर्जीवित करते हैं प्रयोगात्मक तरीके से विस्तार पूर्वक बच्चों को बताया गया। उन्होंने कहा कि 1 मिनट में काम से कम 100 से 120 बार हाथ सीधे करके छाती को दबाते हैं हर 30 बार दबाने के बाद मुंह में दो बार स्वास दी जाती है। इस प्रकार हृदय घाट व्यक्ति को दो से 5 मिनट के अंदर पुन: जीवित किया जा सकता है। इस अवसर पर लीडर ट्रेनर गाइड आदेश गंगवार एवं गाइड लीडर चमन शुक्ला, विवाह सिंह, कुसुमलता, काउंसलर इंदिरा राठौर उपस्थित रही। छात्रों को लीडर स्काउट पुष्पेंद्र शर्मा के द्वारा एवं काउंसलर गजेंद्र सिंह के द्वारा खूंटा एवं तंबू किस प्रकार बनाया जाएगा, विस्तार पूर्वक बच्चों को बताया गया। सभी लोगों के द्वारा शिविर में पूर्ण सहयोग किया गया। इंदिरा राठौर तथा चमन शुक्ला ने छात्रों को जानकारी दी कि आप बिना बर्तन के भोजन किस प्रकार से बना सकते हैं। आदेश गंगवार ने सभी छात्रों को प्रेरित किया कि शिविर में किस प्रकार से जीवन यापन किया जाता है तथा सभी एक दूसरे का किस प्रकार सहयोग करते हैं।
