डीएन डिग्री कालेज में गीता के श्लोकों की दी गई जानकारियां

मानव श्रंखला में की भागीदारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
दुर्गा नारायण महाविद्यालय फतेहगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में गीता जयंती मानव श्रंृखला बनाकर मनायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा0 मनोज गर्ग ने की। मुख्य अतिथि डा0 मुकेश सिंह राठौर ने कहा कि लोगों को गीता में वर्णित उपदेशों के महत्व को जानना चाहिए। प्राचार्य डा0 मनोज गर्ग ने छात्र-छात्राओं को गीता ग्रंथ के श्लोक व उसकी उपयोगिता के बारे में समझाया। डा0 विनोद तिवारी ने महाभारत एवं गीता के सार विषय में प्रकाश डाला। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा0 प्रज्ञा मिश्रा ने किया। गीता जयंती के अवसर पर संस्कृत के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। मान्धाता यादव, अनन्या दुबे, कल्पना, दिव्या पाण्डेय ने गीता के श्लोकों का वाचन किया। साथ ही मानव श्रंृखला बनाकर हाथों में पट्टिका लेकर रैली में प्रतिभाग किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डा0 सतेन्द्र मिश्रा, डा0 अजहर जुनैद आलम, डा0 पंचम कुमार, डा0 मोहम्मद अमीन, डा0 अशोक कुमार शर्मा, वीरभान सिंह, प्रियांशु सिन्हा, अमानिका मिश्रा के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *