फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत स्काउट और गाइड बेसिक एवं एडवांस कोर्स के तृतीय शिविर की शुरुआत वीपी-सिक्स के साथ हुई। स्काउट गाइड के विभिन्न पाठ्यक्रमों को बताया गया। शिविर का प्रारम्भ मुख्यायुक्त दिनेश चन्द्र वर्मा व सचिव डा0 महेश चन्द्र राजपूत की देखरेख में शुरु हुआ। जिला प्रशिक्षण आयुक्त डा0 जितेन्द्र कुमार यादव ने शिविर का निरीक्षण एवं प्रशिक्षण पर नजर बनाये रखी। शुक्रवार को शिविर स्काउट गाइड का अलग-अलग प्रशिक्षण हुआ। प्रगतिशील प्रशिक्षण एलओसी रामपाल गिरी के द्वारा दिया गया। किस उम्र के और किस उम्र तक के छात्र स्काउट गतिविधियों में अपना योगदान दे सकते है। कृष्ण कुमार ने दिशा का ज्ञान, दिशाओं की कुल संख्या के बारे में बताया कि शिवलिंग का अर्धा हमेशा उत्तर दिशा में होता है। ध्रुव तारा आम का वौर आदि देखकर रात में ही दिशा का ज्ञान कर सकते है। वन विद्या की विस्तृत से जानकारी तथा वन में जीवन में यापन करने के बारे में विपिन मिश्रा ने बताया कि सीटी के संकेत के अनुसार कार्य करना, मोहम्मद समीम ने बताया कि पेट्रोल टोली पद्धत्ति के बारे में जानकारी दी।

सुनील द्विवेदी ने गाइड शिविर को विस्तार से बताया। चमन शुक्ला ने प्रगतिशील परीक्षण की जानकारी दी और गांठ और उसके महत्व बताये। डीटीसी भारती मिश्रा ने विस्तार पूर्वक फ्लाक प्रशिक्षण के बारे में बताया। वीना गौतम ने रजत पंख का प्रशिक्षण दिया। पुष्पा सिंह ने नियम की जानकारी दी। एसटीए के समय सभी प्रतिभागी पूर्व निष्ठा के साथ परीक्षा पास कर रहे है। चमन शुक्ला, सुनील द्विवेदी, भारती मिश्रा ने प्रेरक गीतों के साथ उत्साहित किया। सांयकालीन कैम्प फायर का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण में प्रधानाचार्य ऐस्तर रोज दयाल, हिमलेश कुमारी शाक्य, पुष्कर मिश्रा, राजकुमार, सुधीर कुशवाहा, पुष्पेन्द्र शर्मा, शिव कुमार, वंदना यादव, निशांत यादव, केशव गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।
