Headlines

जैव विविधता दिवस पर जीव, जंतु, पेड़-पौधों की रक्षा हेतु दी गई जानकारियां

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला गंगा समिति, वन विभाग के तत्वाधान में विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर विवेकानंद क्लासेस में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला परियोजनाधिकारी नमामि गंगे निहारिका पटेल ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में युवाओं को जैव विविधता के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी गई। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने बताया कि जैव विविधता का उद्देश्य प्राकृतिक में मौजूद जीव जंतु एवं पेड़ की रक्षा करना और उनके महत्व को समझना है। 1993 में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा इस अभियान का शुभारंभ किया गया था। जिसका उद्देश्य लोगों को जैव विविधता के बारे में समझने और जैव विविधता का संरक्षण करने के लिए था।तब से लगातार यह दिवस मनाया जाता है।
प्रशिक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि आज हमारा वातावरण असंतुलित होता जा रहा है जिसका कारण हम सभी मनुष्य हैं। जाने अनजाने में हम सभी प्रकृति का दोहन कर रहे हैं। अत: हम सभी को चाहिए कि कम से कम एक दिन निकाल कर अपने पर्यावरण के लिए सोचें विचारे एवं कार्य करें। इस अवसर पर उपस्थित सभी युवाओं को जैव विविधता से संबंधित पम्पलेट व पोस्टर वितरित किए गए। सभी को जैव विविधता का सरंक्षण करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रशिक्षक रोहित दीक्षित, अतुल यादव एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *