फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमलैया आशानंद में ब्लाक स्काउट मास्टर राजकुमार ने स्काउट गाइड के विशेष प्रशिक्षण में स्काउट गाइड की गांठों का बंधन के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। विशेष रुप से खूंठाफांस, डाक्टरी गांठ, मछुआ फांस, लोटा फांस, धु्रव गांठ, अम्ल गांठ, चौबीर बंधन, जुलाहा गांठ आदि के बारे में जानकारी दी और उपयोगिता बतायी। दैनिक जीवन में कहां किसका प्रयोग होता है उसे विस्तार से बताया। खूंटा फांस जानवर बांधने व दीवार बल्ली आदि जोडऩे में प्रयोग किया जाता है। डाक्टरी गांठ जो लगायी जाती है चुबती नहीं है। मछुआ गांठ मछली आदि के शिकार के लिए होती है। लोट फांस कुएं आदि से पानी निकालने के लिए होती है। धु्रव गांठ पानी या आग लगने पर बेहोश आदमी को खींचकर प्रयोग की जाती है। जुलाहा गांठ झण्डे व धागे को जोडऩे में काम आती है, आदि जानकारी दी गई। इस अवसर पर हरीश कुमार, अतुल कुमार, अभिषेक कुमार व छात्र-छात्रायें मौजूद रही।
छात्र-छात्राओं को स्काउट के तहत गांठबंधन की दी गई जानकारियां
