स्पोट्र्स स्टेडियम में हुई बैठक की जन सूचना अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जन सूचना अधिकार के तहत जयप्रकाश सिंह पुत्र स्व0 ओमप्रकाश सिंह निवासी शास्त्री नगर कमालगंज ने क्रीड़ाधिकारी को पत्र भेजकर जानकारी मांगी है। जिला खेल कार्यालय स्पोट्र्स स्टेडियम फतेहगढ़ में १३ जून को किसके आदेश से जिला ओलंपिक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक के समय जिला खेल कार्यालय में क्रीड़ाधिकारी या कार्यालय के बाबू उपलब्ध थे। जिला खेल कार्यालय में ओलंपिक संघ की बैठक किस शासनादेश में छायाप्रति उपलब्ध कराये एवं कौन से मानक के अनुसार बैठक का शुल्क जमा कराया गया। जमा शुल्क की रशीद छायाप्रति उपलब्ध करायी जाये। छायाप्रति का भुगतान शासन द्वारा निर्धारित दर प्रपत्र उपलब्ध होने की जानकारी दी जाये। मांग को लेकर जिला क्रीड़ाधिकारी को पत्र सौंपा। वहीं जिला क्रीड़ाधिकारी ने जन सूचनाधिकार पत्र को संज्ञान में लेते हुए जिला ओलंपिक संघ की बैठक के लिए सचिव अवनीन्द्र कुमार से जानकारी मांगी है। इस प्रकरण की जांच कराये जाने की मांग की गई है। बैठक के बाद ओलंपिक सचिव अवनीन्द्र कुमार द्वारा व्हाट्सएप गु्रप पर जानकारी डाल दी जाती है। भेजे गये पत्र में जिलाधिकारी के माध्यम से जानकारी मांगी गई है और कार्यवाही की मांग की गई है। ओलंपिक सचिव अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि २२ जून को होने वाले ओलंपिक दिवस को लेकर संबंधित अधिकारी न होने पर औनपचारी मंत्रणा की। जिसमें विभिन्न खेलों का आयोजन होना है। कार्यालय के संबंधित अधिकारी न होने पर कक्ष के बाहर औनपचारिक मंत्रणा कर ओलंपिक दिवस मनाने की बात हुई है। जिला क्रीड़ाधिकारी द्वारा दिये गये पत्र में ज्ञात हुआ है कि बैठक की अनुमति का कारण बताया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *