मार्ग दुर्घटना में घायल ठेली दुकानदार की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मार्ग दुर्घटना में घायल हुए ठेली दुकानदार की मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना कादरीगेट के आलू मंडी निकट हसनबाग निवासी 26 वर्षीय सुमित पुत्र अशोक सक्सेना सेंट्रल जेल चौराहे पर मोमोज की ठेली लगाता था। होली वाले दिन वह इटावा-बरेली हाईवे पर मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था। उसके सिर में गंभीर चोट आयी थी। सुमित को पहले लोहिया अस्पताल ले गया। जहां से उसे आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से उसे परिजन बीते दिन इलाज के लिए लखनऊ लेकर पहुंचे और भर्ती कराया था। घायल सुमित ने रविवार 2:45 बजे दम तोड़ दिया। सुमित का बीते लगभग एक साल पूर्व ही शिवानी से विवाह हुआ था। मृतक सुमित के भाई आदित्य ने बताया कि शिवानी तीन माह की गर्भवती है। मृतक की मां राममूर्ति व पत्नी शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *