फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मार्ग दुर्घटना में घायल छात्र की इलाज के दौरान लोहिया अस्पताल में मौत हो गयी। घायल चार बहनों पर इकलौता भाई था।
जानकारी के अनुसार अमृतपुर थाना क्षेत्र के कुम्हरौर गांव निवासी 17 वर्षीय बीएससी के छात्र गोविंद की शनिवार रात लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह रामनिवास महाविद्यालय में बीएससी का छात्र था। गोविंद रविवार को एक सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह हादसा बोलेरो और डंपर की टक्कर के कारण हुआ था। हादसे के बाद उसे बरेली में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले आए थे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। गोविंद अपनी चार बहनों के बीच अकेला भाई था।
घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत
