घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

महबूबा द्वारा पेट्रोल डालकर जलाने का मामला
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते दिनों महबूबा को खर्चा ना दे पाने के कारण महबूबा ने युवक के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया था। आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर निवासी राकेश कुमार का अपने ही गांव की महिला ममता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते राकेश कुमार ने अपनी काफी सम्पत्ति बेंच डाली थी तथा अपनी पहली पत्नी व बच्चों को भी छोड़ दिया था। उसने महबूबा के लिए एक बुलैरो कार भी खरीदी थी साथ ही उस पर काफी धन भी खर्च करता था। बीते करीब ८-१० साल से चल रहे प्रेम प्रसंग के चलते राकेश कंगाल हो गया था। पहली पत्नी राजबेटी के अनुसार २६ अक्टूबर को सुबह महबूबा ममता ने उससे खर्चा मांगा, लेकिन राकेश कुमार के पास पैसा न होने की वजह से उसने देने से इंकार कर दिया। जिस पर महबूबा आक्रोशित हो गयी और राकेश कुमार के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे राकेश कुमार गम्भीर रुप से जल गया था। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां आज उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। वहीं घटना वाले दिन मृतक राकेश कुमार की पत्नी राज बेटी ने उक्त आरोपी महिला ममता देवी तथा उसके पति रमेश के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उक्त आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध कार्रवाई की थी, लेकिन जब बीती रात युवक की मौत हो गई तो परिजनों में कोहराम मच गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध जो भी मामला बनता है उसके तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *