घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिन जयपुर में नौकरी कर रहे युवक का गांव के ही युवकों से कुछ विवाद हो गया था। जिस पर गांव के युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार भाऊपुर चौरासी थाना राजेपुर निवासी बबलू पुत्र मचले सिंह ३५ वर्षीय जयपुर में तेल में काम करता था। उसके साथ गांव के ही नन्हें व ध्रुव भी काम करते थे। बीती २ दिसंबर को बबलू का किसी बात को लेकर ध्रुव व नन्हें से विवाद हो गया था। जिस पर ध्रुव व नन्हें ने उसको काफी मारापीटा था। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया था। परिजन उसके डाक्टर के पास लेकर जा रहा थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद से मृतक की पत्नी सरला व पुत्री सुएक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *