जयपुर जेल में कैदियों ने रील बनाकर पूरे शहर को जला देेने की दी धमकी, वीडियो वायरल

समृद्धि न्यूज। जयपुर जेल से कैदियों का धमकी भरा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में कैदी कोटपूतली शहर को जलाने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। जांच के दौरान पुलिस ने जेल में बंद हत्यारोपी के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया है। जेल में बंद कैदी आए दिन मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। पुलिस और जेल प्रशासन की बार बार की छानबीन के बावजूद भी ऐसे प्रकरण लगातार सामने आ रहे हैं। जयपुर सेंट्रल जेल प्रशासन की ओर से जयपुर में अचानक सर्च ऑपरेशन चलाया। यह तलाशी अभियान करीब दो घंटे तक चला। इस दौरान जेल के वार्ड नंबर चार और वार्ड नंबर नौ में दो मोबाइल फोन मिले। ये दोनों मोबाइल जेल के वार्ड में जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाए गए थे। जेल कर्मियों की सघन तलाशी में जमीन खोद कर दोनों मोबाइल जब्त किए गए। पिंक सिटी जयपुर की जेल का एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।े इस वीडियो में जेल में बंद कैदी कोटपूतली शहर में आग लगाने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। इस तरह की सिर्फ यहीं नहीं बल्कि कई और भी धमकी भरी वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की पोल खोलकर रख दी है, लोग इस तरह का मामला सामने आने के बाद पुलिस की जमकर आलोचना कर रहे हैं। जयपुर जेल के अंदर से कैदियों का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जेल मे बंद कैदी खुलेआम रील बनाकर/वीडियो बनाकर कोटपूतली शहर में आग लगाने की धमकी दे रहे है। जेल के अंदर से एक नहीं बल्कि चार धमकी भरी वीडियो वायरल हुई हैं, जिसने कोटपूतली समेत पूरे प्रदेश में डर और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है। जेल प्रशासन के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की पोल इन वीडियो ने खोलकर रख दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *