मासूम की गड्ढे में डूबकर मौत, निर्माण कार्य के लिए खोदा गया था गड्ढा

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। बारासगवर थाना क्षेत्र में सात वर्षीय रितेश कुमार पुत्र पंकज का शव पड़ोस में बने एक गड्ढे में मिला। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
रितेश बीती शाम से लापता था। परिजनों और ग्रामीणों की खोजबीन के बाद उसका शव उस स्थान से बरामद हुआ, जहां पड़ोसियों के घर निर्माण कार्य के लिए समर सेवल का गड्ढा खोदा गया था।

परिजनों ने पड़ोसी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के और गड्ढे को खुला छोड़ देने के कारण यह हादसा हुआ। परिजनों ने इसे पड़ोसियों की सीधी लापरवाही बताते हुए कहा कि यदि गड्ढे के आसपास घेरा लगाया गया होता या उसे ढका गया होता, तो रितेश की जान बच सकती थी।
मृतक रितेश दो बहनों का इकलौता भाई था। परिवार का एकमात्र बेटा होने के कारण उसकी मौत हो जाने से पूरे परिवार को झकझोर दिया है। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता पंकज, जो दिल्ली में मजदूरी करते है।स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गड्ढा कई दिनों से खुला पड़ा था और बारिश के बाद इसमें पानी भी भर गया था। बच्चों के खेलने के लिए यह स्थान बेहद जोखिम भरा था, लेकिन निर्माण कार्य कराने वाले परिवार ने सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की थी। ग्रामीणों ने भी इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *