कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अनियंत्रित टेंपो पलटने से मासूम बच्ची की मौत हो गयी, जबकि कई सवारियां घायल हो गयीं। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जनपद एटा के थाना अलीगंज के मोहल्ला सुदर्शन निवासी रोहित अपनी पत्नी खुशबू व दो बेटियों के साथ अपनी ससुराल सतारा थाना उसैत जनपद बदायुं गया था। वहां उसकी बड़ी बेटी कार्तिका 14 माह को बुखार आ गया, तो वह उसे लेकर अपनी साली आकांक्षा के साथ टेम्पो से कटरा दवाई लेने जा रही थी। टेम्पो में और भी सवारियां बैठी थीं। जैसे ही टेम्पो गांव से निकला, वैसे ही टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे टेम्पो में बैठी सभी सवारियां दब गईं। जिससे चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग उधर दौड़े और सवारियों को बाहर निकाला। सीएचसी पर घायल रोहित ने बताया कि अन्य सवारियों के छुटपुट चोटें आईं, लेकिन उनकी पुत्री कार्तिका गंभीर घायल हो गई। जिसे सीएचसी लाये। जहाँ डॉक्टर विपिन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसका शव घर ले गए।
अनियंत्रित टेंपो पलटने से मासूम बच्ची की मौत
